लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि रबी फसलों के लिए 1.55 लाख मीटरिक टन से अधिक रासायनिक खाद वितरित

रबी फसलों के लिए 1.55 लाख मीटरिक टन से अधिक रासायनिक खाद वितरित

What
When Mar 18, 2011
from 02:50 PM to 02:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर, 18 मार्च 2011

 छत्तीसगढ़ में रबी फसलों के लिए किसानों को सहकारी समितियों और निजी क्षेत्रों के माध्यम से अब तक एक लाख 55 हजार 495 मीटरिक टन रासायनिक खाद उपलब्ध कराया गया हैं। इसमें 51 हजार 511 मीटरिक टन उर्वरक सहकारिता के माध्यम से प्राथमिक सहकारी समितियों द्वारा और एक लाख 3 हजार 984 मीटरिक टन उर्वरक निजी क्षेत्रों से किसानों को उपलब्ध कराया गया है।
        कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रदेश में किसानों द्वारा अभी तक 17 लाख 12 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में गेहूं, दलहन और तिलहन सहित अन्य रबी फसलों की फसलें लगायी जा चुकी है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए सहकारी समितियों और निजी क्षेत्रों के माध्यम से रासायनिक खाद भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस रबी मौसम में किसानों को प्राथमिक सहकारी समितियों के माध्यम से एक लाख 65 हजार मीटरिक टन तथा निजी क्षेत्रों से एक लाख दस हजार मीटरिक टन रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। राज्य शासन द्वारा अब तक 66 हजार 65 मीटरिक टन यूरिया, 15 हजार 110 मीटरिक टन सुपरफास्फेट, 45 मीटरिक टन टी.एस.पी., 12 हजार 668 मीटरिक टन पोटाश, 43 हजार 437 मीटरिक टन डी.ए.पी. एवं म्यूरेट ऑफ पोटाश तथा 18 हजार 170 मीटरिक टन एन.पी.के. रासायनिक खाद किसानों को वितरित किया गया है।

क्रमांक-6599/पवन



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031