किसानों को 6.46 लाख पैकेट जैविक खाद वितरित
रायपुर, 23 मार्च 2011
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने चालू रबी मौसम में अब तक 6 लाख 46 हजार पैकेट जैविक खाद के किसानों को वितरित किए गए हैं। प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने और कृषि उत्पादन को बढ़ाने के उद्देश्य से किसानों को पी.एस.बी, राइजोबियम, एजेटोबेक्टर आदि जैविक खाद अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि अभी तक 7 लाख से अधिक पैकेट जैविक खादों का भण्डारण किया गया है। भण्डारित जैविक खादों में से अब तक तीन लाख 89 हजार 590 पैकेट पी.एस.बी. 61 हजार 855 पैकेट एजेक्टोबैक्टर और एक लाख 94 हजार 250 पैकेट राइजोबियम कल्चर किसानों को वितरित किया गया हैं।

