गन्ना का लाभकारी मूल्य 145 रूपए प्रति क्विंटल घोषित
रायपुर, 31 मार्च 2011
भारत सरकार द्वारा पेराई वर्ष 2011-12 के लिए गन्ना का उचित व लाभकारी मूल्य 145 रूपए प्रति गन्ना का लाभकारी मूल्य 145 रूपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। गन्ना किसानों को गन्ना का लाभकारी मूल्य 145 रूपए प्रति क्विंटल 9.5 फीसदी न्यूनतम चीनी की रिकव्हरी पर मिलेगा। चीनी की रिकव्हरी 9.5 फीसदी से अधिक होने पर प्रति 0.1 प्रतिशत पर एक रूपए 53 पैसे की दर से अधिक भुगतान किया जाएगा।
क्रमांक-6796/पवन

