कृषि मंत्री ने जरूरतमंदों को दी आर्थिक मदद
रायपुर, 16 मई 2011

कृषि मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में तीन जरूरतमंद लोगों को स्वेच्छानुदान मद से 20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। श्री साहू ने रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड के ग्राम तोरला निवासी श्री चोवाराम सेन को दस हजार रूपए, ग्राम पौड़ निवासी श्रीमती अलिनिया बाई को पांच हजार रूपए और ग्राम डोंगरीतरई के श्री सीताराम साहू को पांच हजार रूपए की सहायता राशि के चेक प्रदान किए।
क्रमांक- 746/पवन

