रबी फसलों के लिए ऋण लेने किसानों ने दिखाया भारी उत्साह
इस बार 190 करोड़ रूपए से अधिक ऋण वितरित
रायपुर, 05 अप्रैल 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों को खरीफ के साथ-साथ रबी फसलों की खेती के लिए भी मात्र तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर दी जा रही ऋण सुविधा के प्रति किसानों ने इस बार भी काफी उत्साह दिखाया है। उन्हें चालू रबी मौसम में विगत 30 मार्च तक 190 करोड़ 91 लाख रूपए से अधिक ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। प्राथमिक सहकारी समितियों के माध्यम से राज्य शासन की नीति के तहत किसानाें को खरीफ फसलों की तरह रबी फसलों की खेती के लिए भी मात्र तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर अल्पकालीन ऋण दिया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की एक हजार 333 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से किसान सिर्र्फ तीन प्रतिशत वाषिक ब्याज दर पर खेती के लिए खाद और बीज के साथ-साथ नगद राशि भी ऋण के रूप में प्राप्त किए हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस योजना के अंतर्गत दुर्ग जिले के किसानों ने सर्वाधिक 42 करोड़ 50 लाख रूपए का ऋण लिए है। दूसरे क्रम पर रायपुर जिले के किसानों ने 29 करोड़ एक लाख रूपए और तीसरे क्रम पर धमतरी जिले के किसानों ने 28 करोड़ 83 लाख रूपए का ऋण लिए हैं। इसी तरह महासमुंद जिले के किसानों ने 18 करोड़ 26 लाख रूपए, राजनांदगांव जिले के किसानों ने 17 करोड़ 71 लाख रूपए, कबीरधाम (कवर्धा) जिले के किसानों ने सात करोड़ 23 लाख रूपए, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के किसानों ने नौ करोड़ 32 लाख रूपए का ऋण लिए है। बिलासपुर जिले के किसानों ने पांच करोड़ 93 लाख रूपए, जांजगीर-चाम्पा जिले के किसानों ने एक करोड़ 26 लाख रूपए, रायगढ़ जिले के किसानों ने चार करोड़ 37 लाख रूपए, कोरबा जिले के किसानों ने 17 लाख रूपए, जशपुर जिले के किसानों ने चार लाख रूपए, सरगुजा जिले के किसानों ने छह करोड़ 62 लाख रूपए और कोरिया जिले के किसानों ने 57 लाख रूपए नगद और वस्तु के रूप में रबी फसलों के लिए ऋण लिए है।

क्रमांक-75/चन्द्राकर