वृहद किसान मेला 8 अप्रैल को : मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
रायपुर, 05 अप्रैल 2011
राज्य शासन के कृषि विभाग और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग द्वारा आगामी 8 अप्रैल को दुर्ग जिले के बेरला विकासखण्ड के ग्राम देवरबीजा में वृहद किसान मेला का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह इसका शुभारंभ करेंगे। मेले में किसानों को जहॉ शासन द्वारा संचालित विभिन्न कृषक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा वहीं इस अवसर पर उन्नत कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी के साथ ही पशुमेले का भी आयोजन किया जाएगा।
क्रमांक- 80/पवन

