पूर्व उप-राष्ट्रपति श्री शेखावत के निधन पर मंत्रीगणों और संसदीय सचिवों ने शोक व्यक्त किया
देश के पूर्व उप-राष्ट्रपति श्री भैरोसिंह शेखावत के आकस्मिक निधन पर राज्य के मंत्री मंडल के सदस्यों ने गहरा शोक प्रकट किया है। गृह मंत्री श्री ननकीराम कंवर, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले, कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्री अमर अग्रवाल, जल संसाधन मंत्री श्री हेमचंद यादव, वन मंत्री श्री विक्रम उसेण्डी, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री राजेश मूणत, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री केदार कश्यप तथा महिला और बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेण्डी सहित संसदीय सचिव सर्वश्री कोमल जंघेल, डॉ. सियाराम साहू, भईयालाल राजवाड़े, विजय बघेल, ओमप्रकाश राठिया, महेश गागड़ा, युध्दवीर सिंह जूदेव, भरत साय और सिध्दनाथ पैकरा ने यहां जारी शोक संदेश में कहा है कि श्री शेखावत देश के सिध्दांतवादी राजनेता और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने लोकतंत्र के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान बनाया। श्री शेखावत ने राजस्थान के मुख्यमंत्रित्व काल में किसानों के हित में अनेक योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया। उन्होंने श्री शेखावत के निधन पर अपनी भावभीनी श्रध्दांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
क्रमांक-812/पटेल

