लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि किसानों को ग्रीष्मकालीन धान का उचित मूल्य दिलाना सुनिश्चित किया जाए- कृषि मंत्री श्री साहू

किसानों को ग्रीष्मकालीन धान का उचित मूल्य दिलाना सुनिश्चित किया जाए- कृषि मंत्री श्री साहू

What
When May 24, 2011
from 06:20 PM to 06:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal
रायपुर, 24 मई 2011
प्रदेश के किसानों को ग्रीष्मकालीन धान का  उचित मूल्य मिले और उनका शोषण न हो यह सुनिश्चित करने के लिए कृषि मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू ने आज यहां मंत्रालय में अधिकारियों की बैठक ली। मंत्रालय में आयोजित बैठक में श्री साहू ने मंडियों में किसानों के ग्रीष्मकालीन धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम बिक्री की जानकारी मिलने पर चिंता जाहिर की और कहा कि किसानों का शोषण न हो यह सुनिश्चित किया जाए। राज्य शासन की नीति के अनुसार ग्रीष्मकालीन धान को समर्थन मूल्य पर प्राथमिक सहकारी समितियों के माध्यम से उपार्जित नही किया जा रहा है, जिसके कारण मंडियों में धान की आवक में वृध्दि हुई है। बैठक में प्रमुख सचिव कृषि श्री डी.एस.मिश्रा ,संचालक कृषि श्री पी. एस. कृदत्त सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
       कृषि मंत्री श्री साहू ने मार्कफेड और मंडी बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों द्वारा लाए गए एफ ए क्यू गुणवत्ता के धान की नीलामी में कीमत समर्थन मूल्य या उससे अधिक प्राप्त हो इसका ध्यान रखा जाए। यदि किसान नीलामी में विक्रय मूल्य से सहमत नही होता है तो उसे मंडी प्रांगण में अपने जोखिम पर कुछ समय के लिए किसी शेड या गोदाम में उपज रखने की सुविधा दी जाए ताकि बाजार भाव में सुधार आने पर वह अपने उपज की नीलामी कर सके। जिसके कारण मंडियों में धान की आवक में वृध्दि हुई है। उन्होने अधिकारियों से भारतीय खाद्य निगम को ग्रीष्मकालीन धान की खरीदी के लिए  प्रस्ताव भेजने के भी निर्देश दिए। उन्होने नाफेड से चना और मक्का की खरीदी के संबंध में भी चर्चा करने के निर्देश दिए। वर्तमान में सभी सहकारी समितियों में  मक्का की खरीदी की जा रही है। उन्होने पशुधन विकास के लिए समन्वित कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा।
                                                              क्रमांक-893/हर्षा

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031