लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि खरीफ सत्र 2010 : छत्तीसगढ़ के किसानों को बारह सौ करोड़ रुपए ऋण वितरण का लक्ष्य

खरीफ सत्र 2010 : छत्तीसगढ़ के किसानों को बारह सौ करोड़ रुपए ऋण वितरण का लक्ष्य

What
When May 21, 2010
from 06:25 PM to 06:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 

नकद 712.73 करोड़ रुपए और वस्तु के रूप में 487.27 करोड़ रुपए का ऋण मिलेगा

अब तक 146.23 करोड़ रुपए वितरित

    रायपुर 21 मई 2010
छत्तीसगढ़ के किसानों को खरीफ सत्र 2010 में बारह सौ करोड़ रुपए के अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण का लक्ष्य राज्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। इसमें से 712 करोड़ 73 लाख रुपए का ऋण नकद और 487 करोड़ 27 लाख रुपए का ऋण खाद और बीज आदि के रूप में वितरित किया जाएगा। इस लक्ष्य के विरूध्द कल 20 मई 2010 तक प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के सदस्य किसानों को 146 करोड़ 23 लाख 59 हजार रुपए के ऋण वितरण किया जा चुका है। इसमें से 138 करोड़ 72 लाख 46 हजार रुपए नकद और सात करोड़ 51 लाख 13 हजार रुपए के वस्तु के रूप में खाद-बीज का वितरण शामिल है।
    छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी (अपेक्स) बैंक के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि रायपुर जिले में 266 करोड़ 47 लाख 33 हजार रुपए अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें से 159 करोड़ 88 लाख 40 हजार रुपए ऋण नकद और 106 करोड़ 58 लाख 93 हजार रुपए की वस्तु के रूप खाद-बीज आदि वितरित किया जाएगा। महासमुंद जिले में 136 करोड़ 19 लाख नौ हजार रुपए ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें से 81 करोड़ 21 लाख 85 हजार रुपए ऋण नकद और 54 करोड़ 97 लाख 24 हजार रुपए वस्तु के रूप में खाद-बीज का वितरण शामिल है। धमतरी जिले में 88 करोड़ 34 लाख 58 हजार रुपए ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें से 55 करोड़ 54 लाख रुपए ऋण नकद और 32 करोड़ 80 लाख 58 हजार रुपए वस्तु के रूप में खाद-बीज वितरण  शामिल है। दुर्ग जिले में 227 करोड़ रूपए ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें से 136 करोड़ 37 लाख 68 हजार रुपए ऋण नकद और 90 करोड़ 62 लाख 32 हजार रुपए के वस्तु के रूप में खाद-बीज वितरण शामिल है। राजनांदगांव जिले में 98 करोड़ 91 लाख 42 हजार रुपए ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें से 58 करोड़ 94 लाख 55 हजार रुपए ऋण नकद और 39 करोड़ 96 लाख 87 हजार रुपए के वस्तु के रूप में खाद-बीज वितरण शामिल है। कबीरधाम जिले में44 करोड़ 88 लाख 58 हजार रुपए ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें से 27 करोड़ 13 लाख 15 हजार रुपए ऋण नकद और 17 करोड़ 75 लाख  43 हजार रुपए के वस्तु के रूप में खाद-बीज वितरण शामिल है। जगदलपुर जिले में  33 करोड़ 29 लाख 51 हजार रुपए ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें से 19 करोड़ 77 लाख 71 हजार रुपए ऋण नकद और 13 करोड़ 51 लाख 80 हजार रुपए वस्तु के रूप में खाद-बीज का वितरण शामिल है। नारायणपुर जिले में तीन करोड़ 38 लाख 37 हजार रुपए ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें से एक करोड़ 83 लाख दो हजार रुपए ऋण नकद और एक करोड़ 55 लाख 35 हजार रुपए वस्तु के रूप में खाद-बीज का वितरण शामिल है। उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में 35 करोड़ 72 लाख 69 हजार रुपए ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें से 21 करोड़ 80 लाख 99 हजार रुपए ऋण नकद और 13 करोड़ 91 लाख 70 हजार रुपए के वस्तु के रूप में खाद-बीज का वितरण शामिल है। दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में चार करोड़ 84 लाख 90 हजार रूपए के ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से दो करोड़ 50 लाख 94 हजार रुपए ऋण नकद और  दो करोड़ 33 लाख 96 हजार रुपए के वस्तु के रूप में खाद-बीज का वितरण शामिल है । बीजापुर जिले में छह करोड़ 74 लाख 53 हजार रुपए ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से चार करोड़ 24 लाख 42 हजार रुपए ऋण नकद और दो करोड़ 50 लाख 11 हजार रुपए के वस्तु के रूप में खाद-बीज का वितरण शामिल है ।
    बिलासपुर जिले में  68 करोड़ नौ लाख 44 हजार रुपए ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से 42 करोड़ 33 लाख 48 हजार रुपए ऋण नकद और 25 करोड़ 75 लाख 96 हजार रुपए के वस्तु के रूप में खाद-बीज का वितरण शामिल है । जांजगीर जिले में 65 करोड़ 56 लाख 32 हजार रुपए ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से 39 करोड़ 51 लाख 39 हजार रुपए ऋण नकद और 26 करोड़ चार लाख 93 हजार रुपए के वस्तु के रूप में खाद-बीज का वितरण शामिल है । कोरबा जिले में 13 करोड़ 39 लाख 60 हजार  रुपए ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से आठ करोड़ तीन लाख 46 हजार रुपए ऋण नकद और पांच करोड़ 36 लाख 14 हजार रुपए के वस्तु के रूप में खाद-बीज का वितरण शामिल है । रायगढ़ जिले में 28 करोड़ 14 लाख आठ हजार रुपए ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । इसमें से पांच करोड़ 53 लाख रुपए ऋण नकद और 22 करोड़ 61 लाख आठ हजार रुपए के वस्तु के रूप में खाद-बीज का वितरण शामिल है । जशपुर जिले में छह करोड़ 55 लाख 92 हजार रुपए ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । इसमें से तीन करोड़ 94 लाख 75 हजार रुपए ऋण नकद और दो करोड़ 61 लाख 17 हजार रुपए के वस्तु के रूप में खाद-बीज का वितरण शामिल है । अंबिकापुर जिले में 53 करोड़ 73 लाख रुपए ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । इसमें से 32 करोड़ 28 लाख रुपए ऋण नकद और 21 करोड़ 45 लाख रुपए के वस्तु के रूप में खाद-बीज का वितरण शामिल है । कोरिया जिले में 11 करोड़ छह लाख रुपए ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । इसमें से सात करोड़ तीन लाख 70 हजार रुपए ऋण नकद और चार करोड़ दो लाख 30 हजार रुपए के वस्तु के रूप में खाद-बीज आदि वितरित किया जाएगा।
क्रमांक-900/चंद्राकर


 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031