झुमका मछली बीज प्रक्षेत्र से तीन लाख 75 हजार रूपए की आय
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के विकासखंड बैकुण्डपुर के झुमका मछली बीज प्रक्षेत्र द्वारा इस वर्ष मांगुर सहित कतला, रोहू मृगल के फ्राई फिंगरलिंग मछली बीज विक्रय से तीन लाख 75 हजार रूपए की आय हुई है। इसमें मांगुर मछली बीज से एक लाख 20 हजार रूपए तथा कतला, रोहू मृगल के मछली बीज विक्रय से दो लाख 55 हजार रूपए की आमदनी हुई है। कलेक्टर कोरिया श्रीमती ऋतु सेन ने गत दिवस झुमका स्थित मछली बीज उत्पादन केन्द्र का निरीक्षण करते हुए मछली बीज उत्पादन की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के शत-प्रतिशत प्राप्ति के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि इस केन्द्र में इस वर्ष अब तक 30 हजार मांगुर फिंगरलिंग तथा कतला, रोहू के 802 लाख स्पान का उत्पादन किया गया है।
क्रमांक-2441/परिहार/प्रतिभा

