लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि धान से है छत्तीसगढ़ की अलग पहचान : श्री चंद्रशेखर साहू

धान से है छत्तीसगढ़ की अलग पहचान : श्री चंद्रशेखर साहू

What
When May 26, 2011
from 06:30 PM to 06:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

कृषि महाविद्यालय में 'श्री' विधि से धान उत्पादन पर कार्यशाला

रायपुर, 26 मई 2011

923-260511

कृषि मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू ने कहा है कि देश और दुनिया में धान की खेती के लिए छत्तीसगढ़ की अपनी एक अलग गौरवशाली पहचान है। यही वजह है कि राज्य को  'धान के कटोरे' के नाम से भी जाना और पहचाना जाता है। उन्होंने कहा कि खेती के क्षेत्र में राज्य की इस विशेष पहचान को कायम रखने के लिए छत्तीसगढ़ में धान की पैदावार को और अधिक बढ़ाने की जरूरत है। कृषि मंत्री श्री साहू आज यहां शासकीय कृषि महाविद्यालय के सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य में 'श्री' विधि द्वारा धान उत्पादन से संबंधित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में किसानों की खुशहाली के लिए धान की खेती को बढ़ावा देने के लिए गंभीरता से हर संभव उपाय कर रही है। इस दिशा में कृषि अनुसंधान कार्यों को भी भरपूर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। श्री साहू ने कहा कि धान की उन्नत पध्दतियों का प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। पौधों में निश्चित अंतराल रखकर रोपा पध्दति को लोकप्रिय बनाने में लगी है।
    कार्यशाला में प्रतिभागी कृषि वैज्ञानिकों और किसानों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू ने आगे कहा कि धान उत्पादन में कृषि मजदूरों तथा सिंचाई की समस्या को देखते हुए उसके निराकरण के लिए विकल्प को अपनाने गहन विचार-विमर्श होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि धान की खेती और गरीबी के साथ-साथ चलने के मिथक को तोड़ना होगा। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को उन्नत कृषि संसाधन मुहैया कराने के लिए मात्र तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर ऋण उपलब्ध करा रही है। इस कार्यशाला के सार्थक परिणाम के लिए 'श्री' पध्दति से धान उत्पादन के विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श कर इसे और बेहतर ढंग से समझाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस पध्दति में प्रति हेक्टेयर कम बीज लगता है। धान की फसलों पर जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदा, कीट प्रकोप आदि का अपेक्षाकृत कम असर होता है। जिससे फसल का उत्पादन अधिक होता है। उन्होंने पंजाब, हरियाणा सहित उन्नत तकनीक अपनाकर अधिक उत्पादन लेने वाले राज्यों का अनुसारण करने पर बल दिया।
    जेवियर इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट भुवनेश्वर (ओड़िसा) के कृषि वैज्ञानिक डॉ. शंभूप्रसाद ने ओड़िसा राज्य में 'श्री' पध्दति के विस्तार के लिए संचालित गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि धान रोपण्ा की इस पध्दति को राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य में इस पध्दति को किसानों तक पहुचाने की समझाईश दी। पूर्व में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों ने 'श्री' पध्दति को उपयोगी बताते हुए इसके अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने को कहा। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के उच्चाधिकारी श्री ओंकार सिंह, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. एम.पी. पाण्डेय, निदेशक कृषि विस्तार सेवाएं डॉ. उरकुरकर, संचालक कृषि श्री प्रतापराव कृदन्त, सहित कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक और विभिन्न जिलों से आए प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।
    महिला किसानों में रायगढ़ जिले की श्रीमती जमुना एवं उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले की शशिकला ने अपना अनुभव सुनाते हुए बताया कि वे 'श्री' पध्दति अपनाकर पहले की तुलना में लगभग आठ गुना अधिक उपज प्राप्त किये हैं। उन्होंने इस विधि में अपनायी जाने वाले तरीकों के संबंध में अपने व्यवहारिक विचार रखे। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने 'श्री' पध्दति सहित उन्नत कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद कृषि विश्वविद्यालय के धान प्रक्षेत्र और संकर धान बीज उत्पादन प्रक्षेत्रों को भी कृषि मंत्री ने देखा। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि विश्वविद्यालय में किए जा  रहे अनुसंधान के संबंध में कृषि मंत्री को अवगत कराया। कृषि मंत्री श्री साहू ने कृषि वैज्ञानिकों को विभिन्न फसलों से अधिक पैदावार लेने के लिए उपयोगी शोध करने के सुझाव दिए।

क्रमांक-923/तिग्गा
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031