छत्तीसगढ़ में इण्डोसल्फॉन के उत्पादन, उपयोग और विक्रय पर प्रतिबंध
रायपुर 30 मई 2011
छत्तीसगढ़ में इण्डोसल्फॉन के उत्पादन, उपयोग और विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। ज्ञातव्य है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इण्डोसल्फॉन के उपयोग पर प्रतिबंध के संबंध में अंतिरम आदेश जारी किया गया है, जिसके तारतम्य में संचालनालय कृषि रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है। संचालनालय द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के कृषि अधिकारियों को आगामी आदेश तक जिले में इण्डोसल्फॉन के उत्पादन, उपयोग और विक्रय पर प्रतिबंध लगाने एवं कीटनाशी निरीक्षकों को इण्डोसल्फॉन के उत्पादन, उपयोग और विक्रय पर रोक लगाने हेतु निर्देशित करने कहा गया है।
क्रमांक-980/चन्द्राकर

