लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार कृषि किसानों को ग्रीष्मकालीन सब्जियों व फसलों की सिंचाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह

किसानों को ग्रीष्मकालीन सब्जियों व फसलों की सिंचाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह

What
When Apr 06, 2011
from 10:25 PM to 10:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में आगामी 3-4 दिन मौसम रहेगा शुष्क

रबी फसलों की कटाई के उपरांत किसान उनका शीघ्र करें भण्डारण

रायपुर, 06 अप्रैल 2011

    छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में आगामी तीन-चार दिनों के दौरान मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। आगामी 24 घण्टे के दौरान रायपुर जिले में तथा 9 अप्रैल को कोरबा जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती है। इस दौरान अधिकांश जिलों में तापमान में वृद्वि होने तथा रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायपुर, महासमुंद और कांकेर जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव का अनुमान है।
     इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश में पिछले तीन-चार दिनों से मौसम में हो रहे बदलाव और आगामी तीन-चार दिनों के दौरान तापमान में होने वाले उतार-चढ़ाव को देखते हुए किसानों को सलाह दी है कि वे ग्रीष्मकालीन सब्जियों के साथ ही धान, मूंग, मूंगफली और सूर्यमुखी की फसलों में सिंचाई का विशेष ध्यान दे और आवष्यकतानुसार सिंचाई करें। वर्तमान मौसम को देखते हुए उन्होंने किसानों से रबी फसलों की कटाई के पष्चात उन्हें अधिक समय तक खेतों में न रखने तथा जल्द से जल्द मिंजाई कर और अच्छी तरह सुखाकर उनका सुरक्षित भण्डारण करने का कहा है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से इस दौरान ग्रीष्मकालीन मक्का, मूंग तथा तिल की बुआई करने की सलाह दी है। उन्होंने पेड़ी गन्ना के उत्पादन के लिए किसानों को गन्ने की कटाई के बाद खेतों से खरपतवार और सूखे पत्तों को साफ कर निंदाई-गुड़ाई करने तथा निर्धारित मात्रा में उर्वरक डाल कर सिंचाई करने को कहा है।
     कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि वर्तमान में धान फसल में कहीं-कहीं तना छेदक कीट का प्रकोप देखा जा रहा है। उन्होंने किसानों को इसकी सतत निगरानी करने तथा प्रकोप अधिक होने की स्थिति में काटर्ेप अथवा फिप्रोनिल 25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव की सलाह दी है। छिड़काव के दौरान खेतों में 5 सेमी तक पानी भरा होने तथा छिड़काव के बाद 24 घण्टे तक पानी खेत से बाहर नही जाने देने की सलाह दी है। कृषि वैज्ञानिकों ने पिछले 24 घंटे के दौरान जिन क्षेत्रों में पर्याप्त वर्षा हुयी है वहॉ किसानों को खेतों की गहरी जुताई करने की सलाह भी दी है।

क्रमांक- 99/ पवन
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031