लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार वाणिज्य एवं उद्योग किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराएं- श्री बघेल

किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराएं- श्री बघेल

What
When Jul 01, 2011
from 05:10 PM to 05:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने जांजगीर में विकास कार्यों की समीक्षा की

     रायपुर, एक जुलाई 2011

 उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री और जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी श्री दयालदास बघेल ने कल जांजगीर में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और जिले के किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराने के साथ खाद की कालाबाजारी पर भी सख्ती से रोक लगायी जाए। श्री बघेल के निर्देश पर कलेक्टर ने खाद की कालाबाजारी रोकने तथा गुणवत्ता जांच के लिए पुलिस, राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों के संयुक्त दल का गठन किया है। श्री बघेल ने स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जिले में डी.ए.पी., यूरिया और सुपरफास्फेट की उपलब्धता एवं उठाव की जानकारी ली। उन्होंने सभी सहकारी समितियों में खाद का पर्याप्त भण्डारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।   
    उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री बघेल ने महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा दौरान निर्धन कन्या विवाह, छत्तीसगढ़ महिला कोष, आयुष्मति योजना और रेडी टू ईट योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभाग के पर्यवेक्षकों को आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित भ्रमण करने तथा मुख्यालय पर निवास करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री बघेल ने खनिज विभाग की समीक्षा के दौरान खनिज राजस्व की वसूली, खनिजों के अवैध परिवहन तथा ओव्हर लोडिंग वाहनों पर की गई कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने ओव्हरलोडिंग वाहनों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये।     
    प्रभारी मंत्री ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत स्मार्ट कार्ड बनाने की प्रगति की जानकारी ली तथा सभी हितग्राहियों समय-सीमा में  कार्ड बनवाने के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न निर्माण एजेंसियों लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुये निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य अधूरा छोड़ने वाले ठेकेदारों के विरूध्द सख्त कार्रवाई की जाए। श्री बघेल ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुये अधूरे कार्यों को पूर्ण करवाने तथा कार्य पूर्ण नहीं करने वालों के विरूध्द नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये। बैठक में छात्रवृत्ति वितरण, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूरी भुगतान एवं विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं  के तहत पेंशन वितरण की भी समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर श्री ब्रजेशचंद्र मिश्र सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

क्रमांक-1490/कुशराम



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031