उद्योग मंत्री श्री बघेल का दौरा कार्यक्रम
रायपुर, एक अप्रैल 2011
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री दयालदास बघेल तीन एवं चार अप्रैल को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
श्री बघेल तीन अप्रैल को प्रात: आठ बजे कूंरा (नांदघाट) से प्रस्थान कर प्रात: 11 बजे जांजगीर-चांपा पहुंचेंगे वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल अपरान्ह तीन बजे उद्योग विभाग के अधिकारियों और उद्योगपतियों की बैठक लेंगे। श्री बघेल चार अप्रैल को प्रात: 11 बजे जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और दोपहर 12 बजे से जिले की औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण करेंगे। श्री बघेल शाम सात बजे जांजगीर-चांपा से प्रस्थान कर रात्रि 10 बजे कूंरा (नांदघाट) आएंगे।

क्रमांक-16/लहरे