लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार वाणिज्य एवं उद्योग प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम : छत्तीसगढ़ में लगेंगे लगभग एक हजार लघु और कुटीर उद्योग

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम : छत्तीसगढ़ में लगेंगे लगभग एक हजार लघु और कुटीर उद्योग

What
When Jul 24, 2010
from 12:55 PM to 12:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

ग्यारह करोड़ 93 लाख रूपए का मिलेगा अनुदान

 रायपुर 24 जुलाई 2010

  ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित करने के लिए छत्तीसगढ़ में चालू वित्तीय वर्ष 2010-11 में 995 लघु उद्योग स्थापित करने का लक्ष्य है। राज्य शासन के प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत इन लघु उद्योग इकाईयों की स्थापना के लिए ग्यारह करोड़ 93 लाख रूपए का अनुदान देने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राजधानी रायपुर स्थित जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र द्वारा इस योजना के तहत छोटी औद्योगिक इकाईयां स्थापित करने के लिए इच्छुक व्यक्तियों से आगामी 31 अगस्त तक परियोजना प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व्यक्ति आवेदन पत्र जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रायपुर सहित खादी ग्रामोद्योग आयोग और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड कार्यालय में भी जमा कर सकते हैं।
  उद्योग विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रदेश के सभी 18 जिलों में छोटी-छोटी औद्योगिक इकाईयों की स्थापना कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत रायपुर जिले में इस वर्ष सौ छोटी औद्योगिक इकाईयों की स्थापना की जाएगी। योजना में 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को स्थानीय स्तर पर छोटी औद्योगिक इकाई की स्थापना के लिए पात्रता अनुसार अनुदान दिया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि केन्द्र शासन या राज्य शासन द्वारा किसी अन्य योजना के तहत उद्योग स्थापना के लिए अनुदान प्राप्त कर चुके आवेदकों को इस योजना से लाभान्वित नहीं किया जाएगा। आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किए गए जाति प्रमाण-पत्र के आधार पर ही योजना के तहत लाभ दिया जा सकेगा। छोटी उद्योग इकाई स्थापित करने के लिए एक परिवार के एक सदस्य को इस योजना के तहत अनुदान की पात्रता होगी।
  अधिकारियों ने बताया कि इच्छुक आवेदक नि:शुल्क आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए  वेबसाईट   डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटएमएसएमईडॉटजीओव्हीडॉटआईएन(www.msme.gov.in)अथवा डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटकेव्हीआईसीडॉटआईएन (www.kvic.in) से डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड और खादी ग्रामोद्योग आयोग कार्यालय से भी सम्पर्क किया जा सकता है।

क्रमांक-1929/नागेश



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031