लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार वाणिज्य एवं उद्योग निर्माण एजेंसियों को सभी कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश

निर्माण एजेंसियों को सभी कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश

What
When Apr 05, 2011
from 04:45 PM to 04:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

वाणिज्य मंत्री श्री बघेल ने ली समीक्षा बैठक

रायपुर, 05 अप्रैल 2011

वाणिज्य और उद्योग मंत्री तथा जांजगीर जिले के प्रभारी श्री दयाल दास बघेल ने कल सोमवार को जिला मुख्यालय जांजगीर में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में सभी निर्माण एजेंसियों को निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में श्री बघेल ने स्वर्ण जयंती 79-050411ग्राम स्वरोजगार योजना,इंदिरा आवास योजना, ग्राम उत्कर्ष योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के साथ ही जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे निर्माण कार्यों और मजदूरी भुगतान तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में प्रभारी मंत्री श्री बघेल ने इंदिरा आवास योजना के तहत सभी हितग्राहियों को अनुदान की सभी किश्तों का भुगतान समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले में चल रहे निर्माण कार्यों और मजदूरी भुगतान की समीक्षा की। श्री बघेल ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी चिकित्सकों को निर्धारित मुख्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करने और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जीवनदीप समितियों की निरंतर बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। श्री बघेल ने गांवों में पेयजल की स्थिति सुधारने, पंप लगाकर पानी की व्यवस्था करने, नहर मरम्मत कार्य शीध्र पूर्ण करने तथा जरूरत अनुसार गेट निर्माण के निर्देश दिए। बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष श्री नारायण चंदेल और सांसद श्रीमती कमलादेवी पाटले सहित कलेक्टर और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

क्रमांक-79/सुनीता



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031