सांसदों की स्थायी समिति 4 जून से प्रदेश प्रवास पर
रायपुर, 28 मई 2011
सांसदों की स्थाई समिति (श्रम) का अध्ययन समूह आगामी 4 जून से 6 जून तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहा है। इसमें 25 सदस्य शामिल हैं। यह अध्ययन दल दल्ली राजहरा माइन्स जाएगा और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों से भी चर्चा करेगा। इस दल के आगमन की तैयारियों के संबंध में गत दिवस मंत्रालय में सचिव श्रम श्री आर. सी. सिन्हा ने बैठक ली। श्री सिन्हा ने अधिकारियों को इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होने राज्य शासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव वाणिज्य एवं उद्योग श्री दिनेश श्रीवास्तव, सचिव खनिज श्री विजयेन्द्र, भिलाई स्टील प्लांट के प्रतिनिधि और जिला प्रशासन रायपुर के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

