मुख्यमंत्री ने सबा अंजुम को बधाई दी
रायपुर 03 जून 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की दुर्ग निवासी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम को भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाये जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। ज्ञातव्य है कि सबा अंजुम को इस माह की 18 से 26 तारीख तक आयरलैंड के डबलिन में आयोजित की जा रही एफ आई एच चैम्पियंस चैलेंज वन हॉकी टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है।
क्रमांक-1053/सोलंकी

