लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक श्रीमती जयाबेन के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक श्रीमती जयाबेन के निधन पर शोक व्यक्त किया

What
When Jun 03, 2010
from 03:30 PM to 03:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 03 जून 2010

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पूर्व विधायक श्रीमती जयाबेन के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। डॉ. रमन सिंह ने आज यहां जारी शोक संदेश में कहा है कि श्रीमती जयाबेन ने तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश की सातवीं और आठवीं विधानसभा में दो बार क्रमश: वर्ष 1980 से 1985 और वर्ष 1985 से 1990 तक धमतरी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और छत्तीसगढ़ सहित अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण तथा क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय सेवाएं दी। उनके इस योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सहज-सरल स्वभाव और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व की धनी श्रीमती जयाबेन का धमतरी जिले के जन-जीवन में अत्यंत सम्मानित और महत्वपूर्ण स्थान था। उन्हें सितम्बर 1989 में तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष श्री बलराम जाखड़ द्वारा भोपाल में विधानसभा की ओर से जागरूक विधायक के रूप में 'विधान-कीर्ति' अलंकरण से सम्मानित किया गया था। डॉ. रमन सिंह ने स्वर्गीय श्रीमती जयाबेन के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। ज्ञातव्य है कि पूर्व विधायक श्रीमती जयाबेन का उनके गृहनगर धमतरी में कल निधन हो गया। वे तत्कालीन मध्यप्रदेश विधानसभा में सभापति तालिका की भी सदस्य, वर्ष 1985 से 1990 तक मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा परिषद की अध्यक्ष और वर्ष 1995 से 1998 तक केन्द्रीय समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य रह चुकी थीं। स्वर्गीय श्रीमती जयाबेन का जन्म 20 जुलाई 1921 को महुआ (गुजरात) में हुआ था।

क्रमांक- 1078/स्वराज्य

 

 

 

 

 

 


« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031