मुख्यमंत्री से ट्रक यूनियन धमतरी के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की
रायपुर 06 जून 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल रात यहां उनके निवास पर ट्रक युनियन धमतरी के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ नि:शक्तजन आयोग के अध्यक्ष श्री इंदर चोपड़ा भी उपस्थित थे। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से धमतरी में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में ट्रक युनियन धमतरी के अध्यक्ष श्री जगजीवन सिंह सिध्दू, सचिव श्री नवीन टंडन, कोषाध्यक्ष श्री राम अवतार यादव सहित सर्वश्री अरविंदर सिंह, इन्द्रजीत सिंह शामिल थे।

