मुख्यमंत्री ने श्री प्रेमलाल भूरिया के निधन पर शोक व्यक्त किया
रायपुर, 06 जून 2011
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केन्द्रीय मंत्री श्री कांतिलाल भूरिया के बड़े भाई श्री प्रेमलाल भूरिया के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। डॉ. रमन सिंह ने आज श्री कांतिलाल भूरिया से टेलीफोन पर सम्पर्क किया और शोक प्रकट करते हुए उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। डॉ. सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
क्रमांक-1114/स्वराज्य

