मुख्यमंत्री द्वारा 'अमेरिकन एण्ड ब्रिटिश स्पोकन इंग्लिश एण्ड ग्रामर' का विमोचन
रायपुर, 08 जून 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां दुर्ग निवासी श्री सर्वेश कुमार सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ' अमेरिकन एण्ड ब्रिटिश स्पोकन इंग्लिश एण्ड ग्रामर' का विमोचन किया। डॉ. सिंह ने इस पुस्तक को स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी बताया। उन्होने पुस्तक के प्रकाशन पर लेखक को बधाई और शुभकामनाएं दी। लोकसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय सहित नगर निगम दुर्ग के महापौर डॉ. शिव कुमार तमेर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
क्रमांक-1143/सोलंकी

