लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में सब की भागीदारी महत्वपूर्ण : डॉ. रमन सिंह

छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में सब की भागीदारी महत्वपूर्ण : डॉ. रमन सिंह

What
When Jun 09, 2011
from 08:55 PM to 08:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री ने ''सिम्स'' की ओर से छत्तीसगढ़ सुपर ब्रांड अवार्ड
 से सम्मानित किया

रायपुर 9 जून 20111164-090611

            मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज शाम यहां अपने निवास पर निजी क्षेत्र की संस्था छत्तीसगढ़ इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (सीआईएमएस) राजनांदगांव एवं एक निजी एफ. एम. रेडियो चैनल (माई एफ.एम.)द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में सार्वजनिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोगों एवं संस्थाओं को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने आयोजकों की ओर से उन्हें छत्तीसगढ़ सुपर ब्रांड  अवार्ड एवं उद्यमिता अवार्ड से नवाजा। 

डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुध्दजनों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद इस नये राज्य की विगत एक दशक की विकास यात्रा में समाज के सभी वर्गों और सभी क्षेत्रों के लोगों ने सराहनीय योगदान दिया है। प्रदेश की तरक्की और खुशहाली की इस यात्रा में आप सब की भागीदारी भी बहुत महत्वपूर्ण है। डॉ. सिंह ने सम्मानित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब अपने-अपने कार्य क्षेत्र में कर्मठता से काम करते हुए राज्य और देश के विकास में अपनी ओर से सराहनीय सहयोग दे रहे हैं। चाहे वह क्षेत्र वाणिज्य और उद्योग का हो अथवा खेती-किसानी, कला-संस्कृति, शिक्षा, पत्रकारिता या अन्य कोई ऐसा क्षेत्र जिसका सीधा संबंध समाज, राज्य और देश के विकास से जुड़ता है, उन सभी क्षेत्रों में आप सब की अपनी-अपनी विशेषज्ञता और भागीदारी है।  

1164a-090611

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अगर छत्तीसगढ़ के सकल घरेलू उत्पाद की वृध्दि दर राष्ट्रीय स्तर पर 11.49 प्रतिशत तक पहुंच गयी है, तो इसमें राज्य के सभी मेहनतकश आम नागरिकों का परिश्रम भी काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। डॉ. सिंह ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में आयोजकों ने सार्वजनिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों मे कार्यरत लोगों के रचनात्मक कार्यो का आकलन कर उन्हेंं सम्मानित करने का जो निर्णय लिया है वह सराहनीय है। इससे दूसरो को भी बेहतर काम करने की प्र्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़ी संस्था छत्तीसगढ़ इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (सीआईएमएस) राजनांदगांव में कार्यरत है, जहां का विधायक होने के नाते मुझे भी आज इस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला।  यह कार्यक्रम यहां मेरे निवास पर आयोजित हुआ यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री ने आयोजकों की ओर से सम्मानित किए गए लोगों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। आयोजकों ने इस मौके पर मुख्यमंत्री का भी सम्मान किया। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार श्री राजीव सिंह भी उपस्थित थे। सीआईएमएस राजनांदगांव के चेयरमेन श्री राजेश सोनी ने छत्तीसगढ़ सुपर ब्रांड अवार्ड के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। माई एफ एम रेडियो के क्षेत्रीय निदेशक श्री आशुतोष सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किए। समारोह के अंत में माई एफ एम रेडियो के स्टेशन हेड श्री साजी निकोसे ने अभार प्रकट किया। 

मुख्यमंत्री ने संस्था की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत उद्यमियों एवं लोगों को सम्मानित किया उनमें पत्रकारिता के क्षेत्र में श्री रमेश नैय्यर और कृषि के क्षेत्र में श्री नारायण भाई चावड़ा को यह सम्मान प्रदान किया। उन्होंने सर्वश्री राजेश जैन, आनन्द सिंघानिया, राजेश अग्रवाल, संदीप गोयल, संजय बाजपेयी, नितिन बरड़िया, सुनील अग्रवाल, मगन लाल अग्रवाल, किशोर चन्द पिथालिया, जगजीत एस खनूजा, अशोक कांकरिया, सुरेश गोयल, संजय गुप्ता एवं श्रीमती मंजुला राठौर, सहित अन्य अनेक प्रबुध्द जनों को सार्वजनिक जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए आयोजकों की ओर से सम्मानित किया। 

क्रमांक-1164/लोन्हारे

 

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031