मुख्यमंत्री से ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की
रायपुर, 10 जून 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल रात यहां उनके निवास पर छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष श्री बद्रीधर दीवान एवं विधायक श्री राजू क्षत्रिय के नेतृत्व में बिलासपुर जिले के विभिन्न गांवों से आये प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों के संबंध में मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया।
क्रमांक-1178/लोन्हारे

