लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री से पी एच डी चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की

मुख्यमंत्री से पी एच डी चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की

What
When Jun 11, 2011
from 07:45 PM to 07:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 

खाद्य प्रसंस्करण और कौशल उन्नयन के क्षेत्र में काम करने की मंशा जतायी

रायपुर, 11 जून 2011

1186-110611

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास पर  पी एच डी चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि मण्डल ने चेम्बर के अध्यक्ष श्री सलील भंडारी के नेतृत्व में मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री को चेम्बर की गतिविधियों की जानकारी देते हुए प्रदेश में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों और कामगारों के कौशल उन्नयन के क्षेत्र में काम करने की मंशा जतायी। चेम्बर के अध्यक्ष श्री भंडारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी संस्था छत्तीसगढ़ में एक बड़ा किसान सम्मेलन आयोजित करने की इच्छुक है, जिसमें किसानों को खेती-किसानी की नयी और उन्नत तकनीक की जानकारी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने चेम्बर के इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि वे इस संबंध में कृषि मंत्री और मुख्य सचिव को आवश्यक निर्देश देंगे। श्री भंडारी ने बताया कि अधो-संरचना के विकास, कम लागत के भवनों के निर्माण, स्वास्थ्य, कृषि, कौशल विकास और उद्योगों के विकास के क्षेत्र में चेम्बर द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चेम्बर छत्तीसगढ़ में भी इन क्षेत्रों में काम करने का इच्छुक है।
     मुख्यमंत्री ने इन क्षेत्रों में राज्य की प्रगति के बारे में प्रतिनिधि मण्डल को जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा अपनी विभिन्न आवासीय परियोजनाओं में आर्थिक रुप से कमजोर तबके के लोगों के लिए आवासों का निर्माण किया जा रहा है। इन वर्गों के लिए प्रदेश के सभी जिलों में कम लागत के दीनदयाल आवास बनाए जा रहे हैं। प्रतिनिधि मण्डल में चेम्बर की अधो-संरचना समिति के चेयरमेन श्री आशीष विग, डिप्टी सेक्रेटरी जनरल श्रीमती सुष्मिता शेखर, छत्तीसगढ़ समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप टंडन और रेसिडेंट आफीसर श्री सुमित दुबे शामिल थे।

क्रमांक-1186/सोलंकी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031