लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री नक्सली नहीं हैं गरीबों के हितैषी : डॉ. रमन सिंह

नक्सली नहीं हैं गरीबों के हितैषी : डॉ. रमन सिंह

What
When Jun 11, 2011
from 09:10 PM to 09:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री ने की सीआरपीएफ शिविर पर नक्सल हमले की निन्दा

रायपुर, 11 जून 2011

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले के ग्राम भेज्जी में नक्सलियों द्वारा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर पर किए गए हमले की तीव्र निन्दा की है। डॉ. सिंह ने इस हमले को नक्सलियों की कायरतापूर्ण हरकत बताया है और इसमें शहीद हुए पुलिस जवानों के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। उन्होंने घायल जवानों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार अपने पुलिस बल और केन्द्रीय सुरक्षा बलों के परस्पर समन्वय और सहयोग से बस्तर अंचल को नक्सल हिंसा और आतंक से मुक्त करने के लिए अपना संयुक्त अभियान लगातार जारी रखेगी। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि नक्सलियों द्वारा बस्तर अंचल में की जा रही हिंसक वारदात से यह साबित हो गया है कि वे इस आदिवासी बहुल क्षेत्र की गरीब जनता के जरा भी हितैषी नहीं है और बस्तरवासियों के जीवन में शांति और खुशहाली कतई नहीं चाहते, जबकि वहां अमन-चैन की स्थापना के साथ-साथ जनता की बेहतरी के लिए राज्य सरकार अपनी विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ वहां की गरीब जनता तक पहुंचाने के लिए वचनबध्द है। बस्तर संभाग के गरीबों को कुपोषण से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने मात्र पांच रूपए प्रति किलो की दर से पौष्टिक चना वितरण का कार्य शुरू किया है। प्रदेश के अन्य गरीब परिवारों की तरह वहां के गरीबों को भी मात्र एक रूपए और दो रूपए किलो में हर महीने 35 किलो अनाज और दो किलो नि:शुल्क नमक दिया जा रहा है।

क्रमांक-1187/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031