लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार और आतंकवाद से देश को बचाने का संकल्प लेने का आव्हान : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शामिल हुए महाराणा प्रताप जयंती समारोह में

भ्रष्टाचार और आतंकवाद से देश को बचाने का संकल्प लेने का आव्हान : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शामिल हुए महाराणा प्रताप जयंती समारोह में

What
When Jun 12, 2011
from 02:40 AM to 02:40 AM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 12 जून 2011

1199-120611

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि देशवासियों को महाराणा प्रताप की प्रेरणादायक जीवन गाथा से प्रेरणा लेकर भारत से भ्रष्टाचार, हिंसा, आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी गंभीर राष्ट्रीय समस्याओं का मुकाबला करने और इन समस्याओं से राष्ट्र को बचाने का संकल्प लेना होगा। डॉ. सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप एक महान देशभक्त थे, जिन्होंने राष्ट्र की आजादी और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की परवाह किए बिना कठिन संघर्ष किया था।
    मुख्यमंत्री ने आज शाम यहां विवेकानंद सरोवर के सामने इंडोर स्टेडियम में महाराणा प्रताप जंयती समारोह और प्रदेश स्तरीय सर्व राजपूत सम्मेलन को संबोधित करते हुए इस आशय के विचार प्रकट किए। उन्होंने महाराणा प्रताप के विशाल चित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर डॉ. बृजेश सिंह की पुस्तक 'चेतक' का भी विमोचन किया। आयोजकों ने विशाल पुष्पमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। समारोह का आयोजन राजपूत नि:स्वार्थ सेवा संघ, राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादाह और क्षत्रिय कल्याण सभा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी समाज अपनी संगठन शक्ति से ही आगे बढ़ सकता है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप जैसे महान राष्ट्र भक्त की याद में आज के इस महत्वपूर्ण समारोह का आयोजन राजपूत समाज के विभिन्न संगठनों ने एक साथ मिलकर किया है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए आयोजकों को बधाई और सभी लोगों को महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं दी। डॉ. रमन सिंह ने लोगों को अपने विकास के लिए विभिन्न सामाजिक बुराईयों से बचने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि राजपूत क्षत्रिय समाज को भी अन्य समाजों की तरह दहेज विहीन सामूहिक विवाह समारोह जैसे रचनात्मक आयोजन करने चाहिए। डॉ. रमन सिंह ने राजपूत क्षत्रिय समाज को राजधानी रायपुर में आवंटित जमीन का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज द्वारा इस भूमि पर प्रस्तावित सामुदायिक भवन के इस्तेमाल की सुविधा अन्य समाजों को भी दी जानी चाहिए। इससे सामाजिक समरसता की भावना को मजबूती मिलेगी। समारोह में लोकसभा सांसद श्री दिलीप सिंह जूदेव ने इस सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए पांच लाख रूपए की धनराशि देने की घोषणा की। श्री जूदेव ने भी महाराणा प्रताप के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। लोक निर्माण और स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि समर्थ और सम्पन्न तबकों को चाहिए कि वे समाज के कमजोर वर्गों के हितों के बारे में भी सोचें और उनकी बेहतरी के लिए अपना योगदान दें। श्री अग्रवाल ने समाज के लोगों से नई पीढ़ी में संस्कृति और संस्कारों के अधिक से अधिक विकास पर विशेष रूप से ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम सबको अपनी भारतीय संस्कृति और संस्कारों की रक्षा के लिए आगे आना होगा।
    विधायक श्री धर्मजीत सिंह, राजपूत नि:स्वार्थ सेवा संघ की प्रांतीय महिला अध्यक्ष श्रीमती ईला कल्चुरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षीय आसंदी से ठाकुर उजियार सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने सर्व राजपूत समाज द्वारा बनवाए जाने वाले सामुदायिक भवन की कार्य-योजना की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास निगम के अध्यक्ष मेजर अनिल सिंह, भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना कबीरधाम के अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह तथा नगर निगम जगदलपुर के महापौर श्री किरण देव विशेष अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन राजपूत नि:स्वार्थ सेवा संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री वाय.के.एस. ठाकुर ने किया।

क्रमांक/1199/सोलंकी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031