लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री कमल विहार : छत्तीसगढ़ की पहली नगर विकास योजना

कमल विहार : छत्तीसगढ़ की पहली नगर विकास योजना

What
When Jun 13, 2011
from 09:50 PM to 09:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

अनेक विशेषताओं से परिपूर्ण है यह आवासीय परियोजना

रायपुर,13 जून 2011

     छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे हुए ग्राम डुण्डा में राज्य शासन और रायपुर विकास प्राधिकरण के संयुक्त उपक्रम के रूप में एक हजार 600 एकड़ में विकसित की जाने वाली 815 करोड़ 38 लाख रूपए की 'कमल विहार' परियोजना अपनी अनेक विशेषताओं के कारण देश की एक प्रमुख शहरी आवासीय परियोजना होगी। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज शाम मानसून पूर्व के खुशनुमा माहौल में भूमि पूजन कर जनता को इस परियोजना की सौगात दी। जन-भागीदारी से राजधानी रायपुर के विकास और विस्तार, मास्टर प्लान के प्रावधानों के अनुरूप इसका विकास होगा। यह छत्तीसगढ़ की पहली नगर विकास योजना होगी। इसमें शहर के सुनियोजित विकास, नगरीय विकास के लिए भूमि के पुनर्गठन की प्रक्रिया भू-स्वामियों की अविकसित भूमि के बदले उन्हें 35 से 58 प्रतिशत विकसित भू-खण्ड उनकी मूल-भूमि पर या उसके आस-पास ही दिया जा रहा है। इस आवासीय परियोजना का 28.23 प्रतिशत इलाका हरित क्षेत्र के रूप में होगा। 

     परियोजना में भू-स्वामियों द्वारा विकसित भू-खण्ड नहीं लेने पर उन्हें कलेक्टर गाइड-लाईन के आधार पर मुआवजा लेने का भी विकल्प दिया गया है। यह परियोजना ''पहले विकास, फिर बसाहट' के सिध्दांत के अनुरूप होगी। राज्य शासन द्वारा  'कमल विहार' परियोजना मे भूमि के बदले विकसित भू-खण्ड आवंटन पर पंजीयन शुल्क से छूट दी गयी है। भू-स्वामियों को आवंटित होने वाले भू-खण्ड पर कोई भू-भाटक या अन्य कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। विकसित भू-खण्ड पूर्ण रूप से फ्री होल्ड होंगे। भू-स्वामियों को भूमि विक्रय के लिए किसी प्रकार की अनुमति की जरूरत नहीं होगी। ऐसे छोटे भू-स्वामी, जिन्हें 565 से 1042 वर्गफुट आकार के भू-खण्ड आवंटित है, उन्हेंं निर्धारित पात्रता से एक स्लैब ऊपर के भू-खण्ड आवंटन का विकल्प दिया जा रहा है। परियोजना क्षेत्र में विकसित भू-खण्डों का 15 प्रतिशत यानी 79.41 एकड़ आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्गो के लिए सुरक्षित रखा गया है। परियोजना क्षेत्र में ग्राम डुण्डा, बोरिया खुर्द, डुमरतराई, देवपुरी और टिकरापारा के भाग शामिल है। योजना पूर्ण करने की अवधि तीन वर्ष निर्धारित की गयी है। 

सम्पूर्ण कमल विहार परियोजना को 15 सेक्टरों में बांटा गया है। इस परियोजना में पांच हजार 095 भू-स्वामी शामिल है। विधि मान्य भू-खण्ड होने से भवन का नक्शा पास होने में कोई परेशानी नहीं होगी। इससे आवास निर्माण के लिए बैंक ऋण भी आसानी से मिल जाएगा। परियोजना क्षेत्र में मास्टर प्लान के अनुरूप 19.81 एकड़ में राजधानी रायपुर का पहला केन्द्रीय व्यावसायिक क्षेत्र विकसित होगा। आमोद-प्रमोद के लिए 256.83 एकड़ निर्धारित किया गया है। परियोजना में सार्वजनिक-अर्धसार्वजनिक, सामाजिक-सांस्कृतिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लगभग 37 एकड़ भूमि निर्धारित की गई है। इस परियोजना क्षेत्र में सुगम यातायात के लिए यहां रिंगरोड एवं बायपास मार्ग की चौड़ाई 75 मीटर होगी और उसमें मुख्य मार्ग छह लेन का तथा सर्विस रोड दो लेन का होगा, वहीं 45 मीटर के चार लेन, 30 मीटर की चार लेन, 24 मीटर की चार लेन और 18 मीटर की दो लेन वाली सड़कें बनेंगी। परियोजना में सुगम यातायात के लिए जरूरत के अनुसार फ्लाई ओव्हरों का निर्माण किया जाएगा। स्ट्रीट लाईटिंग, सर्विस कारिडोर, भूमिगत नालियों, हरित गलियारों, फुटपाथ और सायकल टे्रक से सुसज्जित होगी यह परियोजना। अधोसंरचना विकास परियोजना के अंतर्गत चौबीसों घण्टे लगातार पेयजल और बिजली आपूर्ति की व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 135 लीटर स्वच्छ पेयजल मिले, ऐसी व्यवस्था वहां की जाएगी। विद्युत संचार प्रणाली भूमिगत होगी। 

क्रमांक-1218/स्वराज्य

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031