सड़क हादसे में दो शिक्षाकर्मियों की मौत : मुख्यमंत्री ने गहरा दु:ख व्यक्त किया
रायपुर, 07 अप्रैल 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज सवेरे रायपुर जिले में नवापारा (राजिम)-आरंग मार्ग पर हुए हादसे में दो शिक्षा कर्मियों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में मोटर सायकल सवार दो शिक्षाकर्मियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। डॉ. रमन सिंह ने उनके शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है।
क्रमांक-124/स्वराज्य

