गृहमंत्री के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिले करतला विकासखंड के सरपंच
रायपुर, 07 अप्रैल 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज दोपहर यहां उनके निवास पर गृह मंत्री श्री ननकी राम कंवर के नेतृत्व में कोरबा जिले के जनपद पंचायत करतला से आए सरपंचों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी। प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श किया।
क्रमांक-125/स्वराज्य

