लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री जनदर्शन : मुख्यमंत्री ने सुनी आम जनता की समस्याएं

जनदर्शन : मुख्यमंत्री ने सुनी आम जनता की समस्याएं

What
When Jun 16, 2011
from 01:55 PM to 01:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

अनेक निर्माण कार्यों की मंजूरी

ग्रामीणों ने सीमेंट संयंत्र द्वारा अधिग्रहित भूमि का मुआवजा बढ़ी दरों पर मांगा

    रायपुर, 16 जून 2011

1250-1-160611

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सवेरे यहां अपने निवास पर आम जनता से मुलाकात के साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए ग्रामीणों, प्रतिनिधि मंडलों और जनप्रतिनिधियों 1250-160611ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याएं बतायी। संसदीय सचिव श्री कोमल जंघेल और छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री लीलाराम भोजवानी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने कबीरधाम जिले की आगरपानी ग्राम पंचायत में सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए बस्तर एवं दक्षिण क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण से तीन लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की। इस ग्राम के श्री जगदीश बैगा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनसे गांव में सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण का आग्रह किया था। इसी तरतम्य में मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक श्री संजय ढीढी के नेतृत्व में रायपुर जिले के आरंग विकासखंड की ग्राम पंचायत अमेरी (कठिया) से आए ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अमेरी में सीमेंट कांक्रीटीकरण सड़क निर्माण और गांव के मिडिल स्कूल में अहाता निर्माण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। डॉ. सिंह ने प्रतिनिधि मंडल के आग्रह पर अमेरी में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से सीमेंट कांक्रीट सड़क के निर्माण के लिए तीन लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की। जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा के नेतृत्व में रायपुर जिले के भाठापारा विकासखंड के ग्राम बोईरडीह, करमनडीह और देवरानी गांव से आए ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अंबुजा सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पांच वर्ष पूर्व सीमेंट प्लांट के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा राज्य शासन द्वारा वर्तमान में निर्धारित दस लाख रूपए प्रति एकड़ की दर1250-3-160611 से दिलाने का आग्रह किया। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि ग्रामीणों से उनकी दो फसली जमीन एक लाख 87 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से ली गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि रिसदा स्थित इमामी सीमेंट संयंत्र द्वारा भी पूर्व में ग्रामीणों से डेढ़ लाख रूपए प्रति एकड़ की दर से जमीन अधिग्रहित की गई थी, लेकिन बाद में इमामी सीमेंट संयंत्र द्वारा ग्रामीणों को दस लाख रूपए प्रति एकड़ की दर से जमीन का मुआवजा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर रायपुर को इस प्रकरण में अंबुजा सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधन से चर्चा करके समस्या का निराकरण कराने के निर्देश जारी किए हैं। कबीरधाम जिले की ग्राम पंचायत गूढ़ा से आए ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने ग्राम पंचायत की सरपंच द्वारा तालाब गहरीकरण और मूलभूत राशि के कामों में अनियमितता की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने कबीरधाम जिले के कलेक्टर को इस प्रकरण की जांच के निर्देश जारी किए हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय-अर्ध्दशासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें वाहन चालकों के नियमितिकरण, समयमान-वेतनमान प्रदान करने सहित अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए एक ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल की बातें सहानुभूतिपूर्वक सुनी और समस्याओं के निराकरण के लिए उचित पहल का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल द्वारा सौपा गया ज्ञापन परीक्षण के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा गया है। 

                                                       क्रमांक/1250/सोलंकी



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031