मुख्यमंत्री निवास पर अगले गुरूवार नहीं होगा 'जनदर्शन'
रायपुर 16 जून 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निवास पर अगले सप्ताह गुरूवार दिनांक 23 जून को आम जनता से मुलाकात का उनका साप्ताहिक कार्यक्रम 'जनदर्शन' नहीं होगा। अपरिहार्य कारणों से जनदर्शन स्थगित किया गया है।
क्रमांक-1258/सोलंकी

