मुख्यमंत्री ने श्री तनवंत सिंह कीर के निधन पर शोक व्यक्त किया
रायपुर 18 जून 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्री तनवंत सिंह कीर के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। डॉ. रमन सिंह ने आज यहां जारी शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय श्री कीर एक कर्मठ और सक्रिय जनप्रतिनिधि थे। डॉ. रमन सिंह ने स्वर्गीय श्री कीर के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। ज्ञातव्य है कि श्री तनवंत सिंह कीर का कल भोपाल में निधन हो गया।
क्रमांक- 1295/स्वराज्य

