राजधानी में हज हाउस निर्माण के लिए होगी पहल : डॉ. रमन सिंह
रायपुर, 07 अप्रैल 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को आज यहां उनके निवास पर जनदर्शन कार्यक्रम में राजधानी रायपुर में हज हाउस निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपकर जल्द आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया गया। सर्वश्री शेख शकील, निमरोद दास, रशीद खान, इब्राहिम कुरैशी और विजय जार्ज के हस्ताक्षर से सौंपे गये संयुक्त ज्ञापन पर मुख्यमंत्री ने उन्हें गंभीरता से विचार करने और जल्द आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।
क्रमांक-131/स्वराज्य

