मुख्यमंत्री को नातिन धोबिन दाई पर्व का न्यौता
रायपुर, 07 अप्रैल 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को आज सवेरे यहां उनके निवास पर छत्तीसगढ़ प्रदेश रजक धोबी समाज के अध्यक्ष श्री सूरज निर्मलकर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें आगामी 12 अप्रैल को राजधानी रायपुर के नजदीक बोरियाखुर्द में मनाए जाने वाले नातिन धोबिन दाई पर्व में शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए आभार किया और आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मण्डल में समाज के रायपुर जिलाध्यक्ष श्री जनाराम सहित अनेक सदस्य शामिल थे।

