अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक आज
रायपुर, 20 जून 2010
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक 21 जून को अपरान्ह 5 बजे से मंत्रालय रायपुर स्थित सभाकक्ष-360 में आयोजित की गई है। बैठक में प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत कार्यों की समीक्षा के साथ नवीन कार्यों की स्वीकृति पर निर्णय लिया जाएगा।
क्रमांक 1340/जयंत

