मुख्यमंत्री आज लेंगे बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक
रायपुर 22 जून 2010
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 23 जून को सवेरे ग्यारह बजे जगदलपुर में बस्तर एवं दक्षिण क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक लेंगे। डॉ. सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक वहां कलेक्टोरेट के सभाकक्ष 'प्रेरणा' में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्राधिकरण द्वारा अपनी स्थापना के विगत छह वर्षों में वर्ष 2004-05 से वर्ष 2009-10 तक स्वीकृत कार्यों की वित्तीय और भौतिक प्रगति समीक्षा भी की जाएगी। इसके अलावा विगत बैठक में लिए गए फैसलों के क्रियान्वयन और प्राधिकरण के अनुमोदन की प्रत्याशा में स्वीकृत कार्यों की भी समीक्षा होगी। प्राधिकरण की ओर से सभी सदस्यों को बैठक में शामिल होने के लिए सूचना भेजी गयी है।

