लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने किया मृदा स्वास्थ्य पुस्तिका का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने किया मृदा स्वास्थ्य पुस्तिका का लोकार्पण

What
When Apr 08, 2011
from 05:50 PM to 05:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

किसानों को दी जाएगी पुस्तिका

छत्तीसगढ़ में पहली बार हुआ भू-उपग्रह आधारित मिट्टी परीक्षण

रायपुर, 08 अप्रैल 2011

140-080411

        मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां अपने निवास पर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्रकाशित आज यहां अपने निवास पर मृदा स्वास्थ्य पुस्तिका का लोकार्पण किया। यह पुस्तिका इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग और कृषि विभाग छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संयुक्त रूप से प्रकाशित की गयी है। इसका वितरण जांजगीर-चांपा और धमतरी जिलों के चालीस हजार किसानों को किया जाएगा। दोनों जिलों के कुल 1590 गांवों के लिए यह पुस्तिका तैयार की गयी है। इनमें से 935 गांव जांजगीर-चाम्पा जिले में और 655 गांव धमतरी जिले में हैं। पुस्तिका विमोचन के संक्षिप्त और सादगीपूर्ण कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री श्री ननकी राम कंवर, कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू और संसदीय सचिव श्री विजय बघेल सहित कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एम.पी. पाण्डेय भी उपस्थित थे।
       अधिकारियों ने इस अवसर पर बताया कि यह मृदा स्वास्थ्य पुस्तिका खेतों की मिट्टी के स्वास्थ्य से संबंधित है, जिसमें मिट्टी की गुणवत्ता के अनुरूप खेतों में प्रति एकड़ खाद डालने की सिफारिशें कृषि अधिकारियों द्वारा की जाएंगी। इससे किसानों को फसलों की अच्छी पैदावार मिल सकेगी। अगर मिट्टी में नत्रजन आदि आवश्यक रसायनिक तत्वों की कमी होगी, तो उसके अनुरूप उस मिट्टी का रासायनिक उपचार भी किसानों को बताया जाएगा। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां खेतों की मिट्टी के परीक्षण के लिए दूर संवेदी भू-उपग्रह आधारित ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक दस हेक्टेयर के रकबे से मिट्टी के नमूने लेने का कार्य भी देश में पहली बार छत्तीसगढ़ में हो रहा है, जबकि भारत के अन्य राज्यों में दस किलोमीटर की परिधि में यह कार्य होता है। मिट्टी परीक्षण का यह अभिनव प्रयोग राज्य के धमतरी और जांजगीर-चाम्पा जिलों में हुआ है। इन दोनों जिलों में चालीस हजार किसानों के खेतों से मिट्टी के नमूने लिए गए हैं। इसके आधार पर ग्रामवार मृदा उर्वरता (मिट्टी की उपजाऊ शक्ति) का नक्शा भी बनाया जाएगा। यह कार्य भी राज्य में पहली बार होने जा रहा है। प्रत्येक गांव का यह मृदा उर्वरता मानचित्र संबंधित ग्राम पंचायत में रखा जाएगा।

क्रमांक-1340/स्वराज्य



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031