लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने किया 3.52 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने किया 3.52 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

What
When Apr 08, 2011
from 06:35 PM to 06:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मां बम्लेश्वरी के भक्तों की सुविधा के लिए होंगे सभी कार्य : डॉ. रमन

रायपुर, 08 अप्रैल 2011

145-080411

        मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज छत्तीसगढ़ के प्रसिध्द तीर्थ, डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी के मंदिर में चैत्र नवरात्रि की पंचमी के अवसर पर पूजा-अर्चना के बाद क्षीरपानी मंदिर परिसर में करीब तीन करोड़ 52 लाख रूपए की लागत वाले आठ विभिन्न निर्माण और विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि ये सभी कार्य यहां आने वाले मां बम्लेश्वरी के भक्तों, तीर्थ यात्रियों और दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए होंगे। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।
      डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पहाड़ी पर स्थित मां बम्लेश्वरी के मुख्य मंदिर तक जाने वाली सीढ़ियों पर श्रध्दालुओं के लिए शेड बनवाया जाएगा और मंदिर के रसोई घर में गैसीफायर के स्थापना की जाएगी, ताकि भोजन तैयार करने में र्इंधन की बचत हो सके। मुख्यमंत्री ने क्षीरपानी मंदिर परिसर में श्रध्दालुओं के लिए पचास लाख रूपए लागत से निर्मित दो नग शेड और मंदिर की सीढ़ियों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए पचास लाख रूपए की लागत से स्थापित बीस किलोवाट क्षमता के सौर बिजली संयंत्र का लोकार्पण किया। इस सौर बिजली संयंत्र की स्थापना छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (क्रेडा) के सहयोग से की गयी है। डॉ. रमन सिंह ने इस मौके पर राजनांदगांव-मोतीपुर-सुकुल दैहान से लेकर अछोली-डोंगरगढ़ तक करीब चालीस किलोमीटर के मार्ग में 43 लाख रूपए की लागत से की गयी विद्युत व्यवस्था का भी लोकार्पण किया। इस मार्ग का उपयोग डोंगरगढ़ की पैदल यात्रा में जाने वाले भक्तों के द्वारा किया जाता है। इसमें उनकी सुविधा के लिए बिजली के 282 खंभे और आठ नग ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने ग्राम करेला स्थित मां भवानी परिसर में आठ लाख 96 हजार रूपए की लागत से निर्मित विद्युत व्यवस्था और ग्यारह लाख 89 हजार रूपए की लागत से बनवाए गए डोंगरगढ़ के अनुविभागीय (राजस्व) कार्यालय भवन का भी लोकार्पण किया।
       डॉ. सिंह ने आज वहां जिन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें तुमड़ीबोड़-डोंगरगढ़ मार्ग पर बधियाटोला से बम्लेश्वरी मंदिर तक एक करोड़ 50 लाख रूपए और मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट अस्पताल से एक टुरिस्ट लॉज तक 40 लाख रूपए की लागत से स्वीकृत सड़क चौड़ीकरण के कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू, लोकसभा सांसद श्री मधुसूदन यादव, विधायक द्वय सर्वश्री रामजी भारती और खेदूराम साहू तथा बड़ी संख्या में श्रध्दालुओं और क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों सहित मंदिर ट्रस्ट और अन्य विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

क्रमांक-145/स्वराज्य

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031