लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री को बस्तर के ऐतिहासिक गोंचा पर्व का न्यौता

मुख्यमंत्री को बस्तर के ऐतिहासिक गोंचा पर्व का न्यौता

What
When Jun 29, 2011
from 04:35 PM to 04:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 29 जून 2011

1459-290611

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में विगत लगभग छह सौ वर्षों से मनाये जा रहे ऐतिहासिक गोंचा पर्व में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। डॉ. सिंह से आज दोपहर यहां मंत्रालय में आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बस्तर वासी 360 घर अरण्यक ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें जगदलपुर में जुलाई माह की 03 से 11 तारीख तक आयोजित किए जा रहे इस महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक त्यौहार में शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
    प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि ईस्वीं सन् 1408 से भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा के उपलक्ष्य में प्रारंभ यह लोक पर्व बस्तर के 84 गांवों में रहने वाले आरण्यक ब्राम्हण समाज के लोगों द्वारा पिछले छह सौ वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस पर्व में बस्तर का आदिवासी समाज भी पूरे उत्साह के साथ शामिल होता है। पर्व के दौरान निकाली जाने वाली रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ को हजारों लोगों द्वारा तुपकी से गार्ड ऑफ आनर दिया जाता है। तुपकी बांस की खपच्चियों से तैयार की जाती है और रंग-बिरंगी पत्तियों से सुंदर ढंग से सजायी जाती है। इस में मालकांगनी वनौषधि के फलों का उपयोग किया जाता है, जिसे स्थानीय बोली में पेंगु कहा जाता है। तोप के आकार से मिलते-जुलते पिचकारी जैसे तुपकी यंत्र में जब मालकांगिनी के फल रख कर दबाया जाता है तो पटाखे जैसी आवाज होती है और फल 15 से 20 फीट दूर जाकर गिरता है। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को तुपकी भेट की। डॉ. सिंह ने तुपकी चलाकर इसका अभ्यास किया।
प्रतिनिधि मंडल में 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज बस्तर के अध्यक्ष श्री अर्जुन प्रसाद पांडेय, सचिव महेन्द्र नाथ जोशी, सह-सचिव श्री दिलीप पाणिग्राही तथा बस्तर गोंचा महापर्व के अध्यक्ष श्री रजनीश पाणिग्राही, सचिव श्री सुदर्शन पाणिग्राही, कोषाध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय, और युवा समिति के अध्यक्ष श्री जयप्रकाश पाढ़ी सहित सर्वश्री विवेक पाण्डेय एवं दिनेश पाणिग्राही उपस्थित थे।

क्रमांक-1459 लोन्हारे

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031