लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने मां बम्लेश्वरी के मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री ने मां बम्लेश्वरी के मंदिर में की पूजा-अर्चना

What
When Apr 08, 2011
from 06:40 PM to 06:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर, 08 अप्रैल 2011

146-080411

       चैत्र नवरात्रि में इन दिनों पूरा छत्तीसगढ़ भक्ति-भावना में रमा हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज चैत्र नवरात्रि की पंचमी के पवित्र अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रसिध्द आस्था केन्द्र डोंगरगढ़ की पहाड़ी पर मां बम्लेश्वरी के मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना की। डॉ. सिंह ने मां बम्लेश्वरी से छत्तीसगढ़ सहित सम्पूर्ण राष्ट्र की तरक्की और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने मंदिर न्यास के पदाधिकारियों से वहां श्रध्दालुजनों की सुविधा के लिए की गयी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और भावी योजनाओं के संबंध में विचार-विमर्श किया।
        इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू लोकसभा सांसद श्री मधुसूदन यादव, विधायक द्वय सर्वश्री रामजी भारती और खेदूराम साहू तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष श्री शशिकांत द्विवेदी सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। विधायक श्री रामजी भारती ने बम्लेश्वरी मंदिर न्यास को एक लाख एक हजार 111 रूपए का चेक भेंट किया। यह चेक मुख्यमंत्री ने न्यास के अध्यक्ष श्री महेन्द्र भाई पटेल को सौंपा। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह और सुपुत्र श्री अभिषेक सिंह ने भी डॉ. रमन सिंह के साथ पूजा में शामिल हुए।

क्रमांक-146/स्वराज्य

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031