मुख्यमंत्री ने बर्फानी एवं राम दरबार में पूजा अर्चना की
रायपुर, 08 अप्रैल 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज चैत्र नवरात्रि के पंचमी के दिन राजनांदगांव स्थित बर्फानी धाम में सपरिवार पहुंचकर माता पाताल भैरवी की पूजा अर्चना की। उन्होंने रायपुर नाका स्थित रामदरबार में भी पूजा अर्चना में शामिल होकर ईश्वर से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की तरक्की और खुशहाली के लिए आशीर्वाद की कामना की।
क्रमांक-152/लोन्हारे

