शहीद जवानों को श्रध्दांजलि दी गयी 'चिकित्सक दिवस' कार्यक्रम में
रायपुर, एक जुलाई 2010
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में उनके निवास पर आज शाम यहां इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित चिकित्सक दिवस के कार्यक्रम में प्रदेश के बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में परसो मंगलवार को ग्राम धौड़ाई के नजदीक नक्सल हमले का मुकाबला करते हुए सुरक्षा बलों के शहीद जवानों को विनम्र श्रध्दांजलि दी गयी। शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस मौके पर बस्तर संभाग में हाल ही में हुई नक्सल हिंसा की विभिन्न घटनाओं में उनका सामना करते हुए शहीद अन्य जवानों और आम नागरिकों को भी याद कर उनके शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गयी।

