मुख्यमंत्री आज सरगुजा जिले के दौरे पर
रायपुर, 08 अप्रैल 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल शनिवार 09 अप्रैल को सरगुजा जिले का दौरा करेंगे। डॉ. सिंह रायपुर से दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 1.30 बजे ग्राम सनावल पहुंचेंगे और वहां नव-निर्मित दुर्गा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। वे सनावल से अपरान्ह तीन बजे भैयाथान पहुंचकर वहां पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री रविशंकर त्रिपाठी की पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शामिल होंगे। डॉ. सिंह 3.30 बजे भैयाथान से प्रस्थान कर शाम 4.45 बजे रायपुर लौट आएंगे।

