लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने किया मेडिशाईन हास्पिटल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया मेडिशाईन हास्पिटल का शुभारंभ

What
When Jul 04, 2011
from 04:15 PM to 04:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर, 04 जुलाई 2011

1540-040711

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल शाम यहां न्यू राजेन्द्र नगर अमलीडीह में निजी क्षेत्र के एक अस्पताल श्री मेडिशाईन हास्पिटल का उद्धाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ चिकित्सा के क्षेत्र में काफी तरक्की कर रहा है। रथयात्रा पर्व के दौरान इसका शुभारंभ हो रहा है, यह प्रसन्नता की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर, कुपोषण जैसी गंभीर स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए प्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाओं की शुरूआत की है। इसके अच्छे परिणाम भी मिलने लगे हैं। फिर भी इसे दूर करने के लिए डॉक्टरों के लिए यह चुनौती है। निजी क्षेत्र के इस अस्पताल में आम जनता भी अपना इलाज करवा सकेंगे। आयोजकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि दो सौ बिस्तर वाले इस अस्पताल में आधुनिकतम सारी सुविधाएं मौजूद रहेगी। मुख्यमंत्री ने इस अस्पताल प्रबंधन से जुड़े डॉक्टरों की युवा टीम को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
    रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती किरणमयी नायक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण डॉ. सुशील शर्मा ने दिया। डॉ. राजेश जैन एवं श्रीमती लक्ष्मी शर्मा ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। उद्धाटन समारोह में रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील सोनी, प्रदेश स्तरीय 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री खूबचंद पारख, राज्य अल्प संख्यक आयोग के सदस्य श्री दिलीप सिंह होरा, पूर्व मंत्री रजिन्दरपाल सिंह भाटिया, पद्मश्री सम्मान से विभूषित चिकित्सक डॉ. पुखराज बाफना उपस्थित थे।


क्रमांक-1540/लोन्हारे

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031