लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना : सांसदों और विधायकों के प्रस्ताव भी शामिल होंगे

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना : सांसदों और विधायकों के प्रस्ताव भी शामिल होंगे

What
When Jul 04, 2011
from 10:35 PM to 10:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

रायपुर 4 जुलाई 2011

1559-040711

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के दायरे से बाहर की ग्रामीण बसाहटों को बारहमासी पक्की सड़कों से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए राज्य सरकार की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज शाम यहां मंत्रालय में आयोजित बैठक में इन तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम सहित उनके विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि वे मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए प्रदेश के सांसदों और विधायकों को आमंत्रित कर उनसे चर्चा करें और प्रस्ताव प्राप्त कर निर्धारित माप दण्डों के अनुसार कार्य योजना में शामिल करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत जल्द समारोह पूर्वक इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा।
    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में सामान्य क्षेत्रों के अंतर्गत 500 या उससे अधिक आबादी और आदिवासी क्षेत्रों में 250 या अधिक आबादी वाले गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ा जा रहा है, जबकि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सामान्य क्षेत्रों में 500 से कम और आदिवासी क्षेत्रों में 250 से कम आबादी की ग्रामीण बसाहटों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू करने का निर्णय लेकर इसके लिए तीन वर्ष की कार्ययोजना तैयार की गयी है। ऐसी बसाहटों को विकास खण्ड और तहसील मुख्यालयों तथा राजस्व निरीक्षक मुख्यालयों से जोड़ना योजना का मुख्य उद्देश्य है। प्रस्तावित कार्ययोजना के तहत आठ हजार 500 किलो मीटर सड़कों के निर्माण का लक्ष्य होगा। इसके लिए चालू वित्तीय वर्ष 2011-12 के बजट में एक सौ करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में जहां ऐसे गांवों के लिए डामरीकृत सड़कें बनेंगी वहीं इन गांवों के बीच से गुजरने वाले कच्चे रास्तों को सीमेंट कांक्रीट सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना को यहां मंत्रालय में इस वर्ष 13 अप्रैल को आयोजित केबिनेट की बैठक में सैध्दांतिक स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। बैठक में मुख्य सचिव श्री पी.जॉय उम्मेन, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री विवेक ढांड, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव श्री अजय सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

क्रमांक-1559/स्वराजय
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031