मुख्यमंत्री द्वारा सिंधी पंचांग एवं स्मारिका का विमोचन
रायपुर, 09 अप्रैल 2010

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित एक सादे समारोह में अखिल भारतीय सिंधी समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई बिलासपुर द्वारा भगवान झूलेलाल के जन्म दिवस चेट्रीचंड्र के अवसर पर प्रकाशित सिंधी पंचांग एवं स्मारिका का विमोचन किया। छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री लीलाराम भोजवानी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अखिल भारतीय सिंधी समाज के राष्ट्रीय संरक्षक श्री सतीष वासवानी, राष्ट्रीय सह अध्यक्ष श्री वासू कलवानी और बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष डॉ. हेमंत कलवानी विशेष अतिथि के रूप में इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों को चेट्रीचंड्र की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिंधी समाज ने भी हर क्षेत्र में काफी तरक्की की है। समाज ने अपनी मेहनत से छत्तीसगढ़ में भी समरसता के साथ काम करते हुए अपने आपको स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे छत्तीसगढ़ में अन्य समाजों के साथ सिंधी समाज ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री लीलाराम भोजवानी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ पहला राज्य है, जहां राज्य सरकार ने चेट्रीचंड्र पर्व पर शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा की है। उन्होंने समाज के लोगों से आव्हान किया कि वे प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान प्रदान करें। अखिल भारतीय सिंधी समाज बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष डॉ. हेमंत कलवानी ने बताया कि प्रकाशित स्मारिका में वर्ष 2011 एवं 2012 के सिंधी तीज त्यौहारों, राशिफल, भगवान झूलेलाल से संबंधित लेख, संदेश एवं कविताओं का प्रकाशन किया गया है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय सिंधी समाज के सर्वश्री सुनील ओटवानी, राजकुमार ठारवानी, लक्ष्मण जगवानी, चंदीराम मंगतानी, गोवर्धन दास वाधवानी, प्रकाश ग्वालानी, प्रभाकर मोटवानी, डॉ. कन्हैयालाल शर्मा, लक्ष्मण दयालानी, बृजलाल नागदेव, महेश दुहलानी, खैराज बतरा, किशनचंद आहुजा, प्रकाश जज्ञासी, सुरेश वाघवानी, अर्जुनदास मनवानी और प्रकाश जोतवानी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री शत्रुघ्न जैसवानी ने किया आभार प्रदर्शन श्री सुनील ओटवानी ने किया।

क्रमांक-156/सोलंकी