पूर्व मंत्री श्री सुधाकर बापट का निधन : मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
रायपुर 4 जुलाई 2011
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने तत्कालीन अविभाजित मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्री सुधाकर राव बापट के आज भोपाल में हुए आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। डॉ. सिंह ने उनके शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
क्रमांक 1561/सोलंकी

