मुख्यमंत्री को अम्बेडकर जयंती समारोह का न्यौता
रायपुर, 09 अप्रैल 2010

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल रात यहां उनके निवास पर कोरबा जिले से आए महिलाओं के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि कोरबा जिले में सार्वजनिक समारोह आयोजन समिति द्वारा इस माह की 13 एवं 14 तारीख को भारतीय संविधान के शिल्पी और भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में जयंती समारोह आयोजित किया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मंडल में सार्वजनिक समारोह आयोजन समिति की अध्यक्ष श्रीमती कुंती जांगडे, उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति वर्मा और चैतीदेवी महंत सहित श्रीमती गीता महंत, श्रीमती संतोषी और श्रीमती नूतन पाण्डेय भी शामिल थीं।

